बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली में तैनात अजय शर्मा को इंस्पेक्टर बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की और बड़ौत कोतवाली में पहुंचकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत पंडित ने उन्हें पगड़ी, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दुष्यंत पंडित ने कहा कि अजय शर्मा ने अपनी उत्तम कार्य शैली के आधार पर तीसरा स्टार हासिल कर ब्राह्मण समाज में अव्वल दर्जा प्राप्त किया है। कहा कि उन्हें ऐसे कर्मयोगी होनहार अवसर पर नाज है। उन्होंने कई उलझे हुए मामलों को अपनी सूझबूझ से निष्पादित किया। हाल ही में उन्होंने बड़ौत में सीमेंट व्यापारी की हत्या का खुलासा भी किया। उन्होंने उनके और भी बुलंदी को छूने की कामना की। साथ ही उन्होंने इसके लिए एसपी बागपत अभिषेक सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अजय शर्मा को तीसरा स्टार लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, अभिषेक शर्मा, रविंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know