बागपत। विपुल जैन
21 दिसम्बर को जानी में होने वाली किसान नौजवान महारैली एवम 25 नवम्बर से शुरू होने जा रही युवा रोजगार यात्रा की तैयारी के सिलसिले में क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओ की बैठक आज ग्राम भुनी में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रसपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि 25 नवम्बर से 21 दिसंबर तक एक भी किसान और एक भी नौजवान ऐसा न छूट जाये जो हमसे अछूता रहे। हमे अंतिम व्यक्ति तक अपना संदेश और मदद पहुंचानी है, सभी युवाओं को रोजगार देना है। अमित जानी ने कहा कि जुमला सुनने और हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति से मन भर गया है तो अब शिवपाल जी के हाथों को मजबूत किया जाए। कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार हमारे बिना नही बनेगी। अमित जानी ने कहा कि वे 25 नवम्बर से लगातर 1 दिन में 5 गांव जाकर युवाओं से रोजगार के मुद्दे पर संवाद करेंगे और अपनी कंपनी से जोड़कर उनको रोजी रोटी कमाने का मौका देगे।
बैठक के बाद अमित जानी डेंगू बुखार से 3 माह पहले मृत्यु का शिकार हुए मोहम्मद ताहिर के घर पहुंचे और उसके परिजनों को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। भुनी में ही अक्षित त्यागी एवम प्रशांत के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने केक भी काटा। इससे पहले भुनी आगमन पर युवाओं द्वारा अमित जानी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मोहित पाल, अभिषेक त्यागी, राजू छुर, गुरमीत साहनी, रिजवान सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know