ढाई माह में सीमा ढाका ने ढूंढे 76 लापता बच्चे
बागपत जिले के किरठल गांव की रहने वाली है सीमा ढाका
बागपत। विपुल जैन
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव ओमवीर ढाका ने महिला कांस्टेबल सीमा ढाका को दिल्ली पुलिस कमिश्नर द्वारा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।
ओमवीर ढाका ने कहा कि सीमा ढाका बागपत जिले के किरठल गांव की रहने वाली है। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ढाई माह के अंतराल में 76 लापता बच्चों को ढूंढ निकाला, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि सीमा ढाका के कार्यों से देश-प्रदेश के पुलिस कर्मियों को भी सबक लेना चाहिए। कहा कि बागपत जनपद समेत उत्तर प्रदेश में बहुत से बच्चे व बुजुर्ग ऐसे है, जिनका आज तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। लापता होने के बाद अधिकांश उनके शव ही बरामद हुए है, ऐसे में सीमा ढाका उन पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा की सोत्र है। कहा कि यदि अन्य पुलिस कर्मी भी सीमा ढाका के कार्यों से प्रेरणा ले और अपनी डयूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाये तो यहां भी पुलिस कर्मी लापता बच्चों को ढूंढकर उनके माता-पिता तक पहुंचा सकते है।

If you have any doubts, please let me know