बागपत। विपुल जैन
बागपत के अहैड़ा गांव के रहने वाले कृष्णपाल भारत ने भारत विजय गाथा( महाराज मनु से मोदी तक) महाकाव्य लिखा है। इस महाकाव्य का विमोचन जल्द ही किया जाएगा।
कृष्णपाल भारत ने बताया की है महाकाव्य 864 पेज का है। इस महाकाव्य में महाराज मनु से लेकर आधुनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भारत का अटूट इतिहास लिखा गया है। कृष्णपाल भारत पेशे से अध्यापक है और दिल्ली में इंग्लिश लेक्चरार के पद पर कार्यरत है। उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट, डायलॉग, गीत लिखे है। एक लेखक, गायक एवं एक्टर के तौर पर उन्होंने दर्जनों फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 50 से अधिक गीतों का गायन कर चुके है। कुछ देहाती फिल्मों का डायरेक्शन भी उन्होंने किया हैं। इनकी हाल ही में दो फिल्में घर चलो ना पापा और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल द सन ऑफ आर्यावर्त अपने बागपत और खेकड़ा में शूट हुई हैं। इसके अलावा कृष्णपाल भारत ने उजाले की ओर कहानी संग्रह, जंगल समर उपन्यास, वातायन कहानी संग्रह, शेक्सपियर की कथाएं, ओडीसी उपन्यास, रोम बस गया उपन्यास, एक हेलन के लिए उपन्यास, अंजली गीत संग्रह, भावनाअंजली गीत संग्रह, भजनांजली गीत संग्रह और अब भारत विजय गाथा महाकाव्य समेत डेढ़ दर्जन के आसपास पुस्तकों का लेखन कर इतिहास रचा है, जिसकी इलाके के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

If you have any doubts, please let me know