गांव का कराया जाएगा चहुमुखी विकास : शाहनवाज | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
हरचंदपुर गांव के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी शाहनवाज खान ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि गांव के लोगों का भरपूर प्यार व सहयोग मिला तो गांव का चहुमुखी विकास कराया जाएगा और गांव में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। 
कहा कि गांव के जो भी गरीब, निर्धन लोग हैं, उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत मकान आवंटित कराए जाएंगे। इसके अलावा गांव के गरीब व दिव्यांग लोगों को परिवार की गुजर-बसर हेतू दुकान चलाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। शाहनवाज खान पूर्व प्रधान इकबाल खान के बेटे हैं। उन्होंने अपने खर्चे से गांव में खेल मैदान एवं शमशान घाट की साफ-सफाई कराई है। इसके अलावा विधायक कोटे से गांव में साढ़े छह सो मीटर लंबे खड़ंजे एवं फकीरों के कब्रिस्तान में 86 फुट की बाउंड्री का निर्माण भी कराया है। इसके अतिरिक्त जल्द ही जिला पंचायत कोटे से शमशान घाट में लेंटर का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने बिना प्रधानी के भी गांव में विधायक व जिला पंचायत निधि से कई विकास कार्य कराए हैं। उनके कार्यों की हर कोई तारीफ कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top