बागपत एसपी से मिला बड़ौत के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ौत के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी बागपत से मिला और उन्होंने उनसे बड़ौत के सीओ की शिकायत की।

संरक्षक संजय जैन एवं अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि बड़ौत सीओ अपनी पूरी हठधर्मिता अपना रहे हैं। कोई भी व्यापारी उनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। बताया कि दीपावली के दिन भी उन्होंने व्यापारियों के साथ अभद्रता व बदसलूकी की तथा उनके पटाखे उठाकर ले गए। काफी पटाखों को उन्होंने पानी डलवाकर नष्ट करा दिया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा। कहा कि उनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह बड़ौत का माहौल खराब करने वाली थी, लेकिन व्यापारियों ने पूरी तरह संयम बरता। एसपी बागपत ने व्यापारियों की बात को ध्यानपूर्वक सुनना और उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। एसपी से मिलने वालों में देवेंद्र गुप्ता, बाबूराम जैन, अभिषेक जैन, डॉक्टर इरफान मलिक, हाजी बिलाल अली, मनोज जैन, नवीन जैन आदि व्यापारी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top