सर छोटूराम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा ले: हरेन्द्र | NMPK Media @Baghpat

0
अग्रवाल मंडी टटीरी में मनाई गई सर छोटूराम की जयंती
धर्म निरपेक्ष भारतीयता के प्रतीक थे सर छोटूराम

बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल-मालाएं पहनाई और उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर युवा समाज सेवी प्रधान हरेन्द्र पंवार बली ने सर छोटूराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया। कहा कि उन्होंने किसानों में आत्मविश्वास और चेतना जगाई। वह धर्मनिरपेक्ष भारतीयता के प्रतीक थे। वह वर्ष 1937 से 1946 तक पंजाब के कृषि, राजस्व व गृह मंत्री रहे। इस काल में उन्होंने कृशि भूमि, राजस्व व मंडी सुधार के कार्य किये। साथ ही उन्होंने अनेक शैक्षिक संस्थानों की स्थापना की। जहां हजारों युवा शिक्षित होकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने देश विभाजन के समय महात्मा गांधी को पत्र लिखा और विभाजन के समर्थक सीआर फार्मूला का विरोध किया। लोकगायक और आर्य समाज के प्रचारक पृथ्वी सिंह को उन्होंने बेधड़क कहकर सम्बोधित किया था। उन्होंने गरीब, किसान व मजदूर के हितों के लिए कार्य किया, इसलिए उन्हें दीनबंधु का खिताब मिला। इस मौके पर रोकी, अजेन्द्र, सुमित, अमित, मनोज, सुजल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top