सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ विधिवत समापन | NMPK Media @Baghpat

0
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
कोविड-19 से बचाव के लिए बांटे गये पम्पलेटस

बागपत। विपुल जैन
परिहवन विभाग के सौजन्य से चल रहे कोविड-19 से बचाव हेतू जन-जागरण अभियान एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया।
पुलिस लाइन सभागार में हुए समापन समारोह में सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसलिए सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह से पालन करने एवं वाहनों को सुरक्षित चलाने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उन्हें कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए पम्पलेटस का भी वितरण किया गया। कहा कि सभी लोग हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोये तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर रखे। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से ध्यान रखे। सेवलाइफ फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन सिस्को वेब एक्स साॅफ्टवेयर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को लाइफ सेविंग मोडयूल पर ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात मंगल सिंह रावत, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top