बिहार में हुई भाजपा की जीत पर मनाया जश्न | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत व उपचुनाव में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में हुई भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी। 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुबह के समय विजय सिंह फौजी के बागपत स्थित आवास पर एकत्रित हुए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश चौहान ने इस जीत को जनता की जीत बताया। मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि यह राष्ट्रवाद की जीत है। अब देश की जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर विकास के कार्य में अग्रसर होते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ा रही है। नीरज राजपूत ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखती है। युवाओं ने बढ़-चढ़कर वोट किया है, इस कारण एनडीए की जीत हुई। विजय सिंह फौजी ने सबको मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अनुज कुमार राजपूत, विकास राजपूत, गौरव राजपूत, आकाश राजपूत, प्रयाग राणा, अंकुश, अभिषेक, रोहित, आकाश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top