भगवान धनवंतरी की मनाई गई जयंती | NMPK Media @Baghpat

0
आयुर्वेद को अपनाने के लिए किया गया प्रेरित 
भगवान धनवंतरी के जीवन पर डाला गया प्रकाश

बागपत। विपुल जैन 
नगर में आयुर्वेद से जुड़े चिकित्सकों ने गुरुवार को भगवान धनवंतरी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर उन्होंने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया। बाद में सभी को मिठाईयां बांटी गई। 
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डाॅक्टर संजय ढाका ने भगवान धनवंतरी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियां तथा कार्य गिनाये। उन्होंने बताया कि भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के साथ अवतरित हुए थे। उन्होंने जन कल्याण के लिए रोग निवारण व स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुर्वेद चिकित्सा का उपदेश दिया। इससे आज सभी लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों को इस चिकित्सा पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि चिकित्सक इस क्षेत्र में नई खोजे करें, ताकि आज के दौर में पनप रही तरह-तरह की बीमारियों को रोका जा सके। इस मौके पर ओमवीर ढाका, डाॅ. कर्णवीर सिंह, डाॅ. प्रशांत शर्मा, डाॅ. महावीर, डाॅ. उमाकांत भारद्वाज, डाॅ निकेश्वरी आदि थे। इसके अलावा खेकड़ा में नीमा संस्था से जुड़े चिकित्सकों ने भी भगवान धनवंतरी की जयंती मनाई और सर्व जगत के स्वास्थ्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top