बागपत। विपुल जैन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा का तबादला बिनोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी के पद पर कर दिया है।
डॉ हिमांशु शर्मा ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के तौर पर छपरोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 साल तक अपनी सेवाएं दी। उन्होंने यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के साथ अच्छा समन्वय स्थापित किया और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी। हाल ही में कोविड-19 में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी काफी सराहा गया है। डॉ हिमांशु शर्मा का तबादला होने के बाद छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बुधवार को उन्हें विदाई दी। आज डॉ हिमांशु शर्मा बिनोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी नई नियुक्ति पर उनके चिर-परिचित साथियों ने उन्हें बधाई दी है।

If you have any doubts, please let me know