समाजवादी पार्टी ने डाॅ सीमा यादव को पिलाना ब्लाॅक का प्रभारी बनाया
आगामी एक दिसम्बर को डाली जाएंगी विधान परिषद चुनाव के लिए वोट
बागपत। विपुल जैन
सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डाॅ सीमा यादव ने जगह-जगह जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया और विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशियों का समर्थन कर उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।
डाॅ सीमा यादव ने बताया कि आगामी एक दिसम्बर को विधान परिषद के चुनाव होंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने शिक्षक खंड से धर्मेन्द्र यादव व स्नातक खंड से शमशाद मलिक एडवोकेट को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया कि जिस तरह से मतदाताओं का रूझान देखा जा रहा है, उस हिसाब से विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। उन्होंने बताया कि बागपत जनपद में स्नातक खंड के लिए 11570 मतदाता व शिक्षक खंड के लिए 1730 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें पिलाना ब्लाॅक के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वह बूथ पर एजेंटों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की तैनाती करेंगी और एजेंटों व संगठन के लोगों में समन्वय स्थापित कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने का कार्य करेंगी।

If you have any doubts, please let me know