दीपक यादव ने सेंसर लाइटे लगवाकर दिया दीपावली का तोहफा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों में सेंसर लाइट लगवाकर ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा दिया है।
उन्होंने क्षेत्र के लहचोड़ा, फुलेरा, टूकाली, चमरावल आदि गांवों में अपने निजी खर्चे से सेंसर लाइटें लगवाई है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। यह सेंसर लाइट शाम को सूरज छिपने के बाद जल जाएंगी और सुबह सूरज निकलने के बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाएंगी। दीपक यादव एक ऐसे पहले नेता है जो कोई भी विकास कराने के लिए सरकारी खर्चे की तरफ ध्यान न देकर खुद अपने निजी खर्चे से क्षेत्र में विकास कार्य कराते हैं। उनका कहना है कि जनता उन्हें जिस यकीन और भरोसा के साथ चुनती है वे उनकी हर उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। कहा कि वह आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य कराते रहेंगे और जनता के सामने किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के लिए उनके द्वार चौबीस घंटे खुले हुए हैं। कोई भी व्यक्ति जब चाहे तब आकर उन्हें अपनी समस्या बता सकता है। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top