बागपत। विपुल जैन
नगर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत पंडित ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने भारत को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम स्थान दिलाने के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने बनारस में हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर संपूर्ण विश्व को शिक्षा का नायब तोहफा दिया। आज सभी को उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से उनके विचारों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, अभिषेक शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि थे।

If you have any doubts, please let me know