लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने के प्रति किया जागरूक | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रॉयल हैल्प लाइफ एनजीओ की टीम ने बडौत शहर के लोगो को स्वदेशी सामान खरीदने के लिये जागरूक किया।
उन्होंने सभी लोगो से इस दीवाली मिट्टी के दीये खरीदने के लिये कहा और बडौत शहर की मिट्टी के दीये बेचने वालों की दुकानों पर जाकर स्वदेशी दीये खरीदने के लिये स्लोगन तख्ती टांगी। रॉयल हैल्प लाइफ एनजीओ के सभी सदस्यों ने स्वम भी मिट्टी के दीये खरीदे। रॉयल हैल्प लाइफ के अध्यक्ष नौशाद मालिक, प्रबंधक एडवोकेट विकास मलिक व उप प्रबन्धक सैयद बिलाल अहमद ने कहा कि मिट्टी के दीये बनाने वाले काफी मेहनत से दीया बनाते है और इसी आस में रहते है कि इस वर्ष उनके अच्छे दीये बिकेगे, लेकिन आज के समय मे चाइना के सामान का चलन बहुत हो रहा है, जिस कारण मिट्टी के दीये नही बिक पा रहे है। मिट्टी के इंजीनियरों की दीवाली फिकी रह जाती है। इसलिये सभी इस दिवाली अधिक से अधिक मिट्टी के दीये खरीदकर स्वदेशी अपनाकर अपने देश के लोगो को आर्थिक रूप से मजबूत करे। वही संस्था कि महासचिव राहुल मान, डॉ फिरोज ने कहा कि हमे स्वदेशी वस्तुओं के चलन को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे दूसरे परिवार भी आर्थिक रुप से मजबूत हो सके। इस मौके पर अमन मिर्जा ,एडवोकेट विनेश तोमर ,समीर खान ,इफ्तिखार मलिक,अनस खान, मुबारिक खान सागर तोमर ,सत्यम राणा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top