बागपत। विपुल जैन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में गुरूवार को ऑनलाइन पीटीएम का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि पिछले हफ्ते आठवीं कक्षा तक के बच्चो की ऑनलाइन अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का परिणाम अभिभावकों को ऑनलाइन वीडियो कॉल द्वारा बताया गया। पीटीएम में बच्चो के अभिभावकों ने अध्यापकों से बच्चो की पढ़ाई को लेकर जानकारी ली एवं अपने सुझाव भी दिए। स्कूल निर्देशक एमएस हुडडा ने भी अभिभावकों व सभी शिक्षकों का आभार जताया कि महामारी के कारण विषम परिस्थितियों में भी स्कूल बच्चो की पढ़ाई को प्राथमिकता देने का हर संभव प्रयास कर रहा है और अभिभावक इसमें सहयोग कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक जयचंद दरोगा ने भी अभिभावकों को ऑनलाइन पीटीएम में सम्मिलित होने एवं सुझाव देने पर धन्यवाद दिया तथा सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

If you have any doubts, please let me know