दीया मैकिंग में पलक गोयल ने मारी बाजी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
नगर की वायज डांस एकेडमी में दीपावली के में दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक खूबसूरत दीपक बनाये।
इसमें पलक गोयल ने प्रथम, चार्वी गुल्यानी ने द्वितीय व अक्श गुल्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ साथ चिल्ड्रन- डे भी सेलिब्रेट किया गया। यह प्रोग्राम वॉयज डांस एकेडमी के डायरेक्टर अमित अग्रवाल व फाउंडर एंड कोरियोग्राफर शुभम सिंघल द्वारा कराया गया। इसमें वॉयज डांस एकेडमी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई। इस मौके पर सागर, श्रुति गुप्ता, यशिका गुप्ता, रोहित, सूरज, सागर, रिम्शा, नैतिक, तानिया आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top