बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब बागपत के कार्यकर्ताओं ने नगर के कोर्ट रोड स्थित लायंस भवन में शुक्रवार को दीपावली का पर्व मनाया।
सभी सदस्यों ने दीपक, मोमबत्ती व फुलझड़ी जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई और एक-दूसरे को मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज, राजपाल शर्मा, योगेंद्र पाल सांगवान, समय सिंह, बशीर अहमद, गजेंद्र सिंह बली आदि थे।

If you have any doubts, please let me know