जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए ली प्रतिज्ञा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए प्रतिज्ञा ली। साथ ही इस कानून को बनवाने के लिए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को भेजे गए।
शुक्रवार को डगरपुर गांव में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल के नेतृत्व में लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया और उसके बाद ध्वज के सामने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता गत 7 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने को लेकर अभियान चलाए हुए हैं। इस अभियान को 125 सांसदों और अन्य केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा चुका है। इस मौके पर राहुल पहलवान, राधे पहलवान, संजय, काले पहलवान, सचिन बंसल, मनीष आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top