प्रदूषण जांच केन्द्रों का किया निरीक्षण | NMPK Media @Baghpat

0
वाहन स्वामियों को बांटे सड़क सुरक्षा सम्बंधी पप्पलेटस
कोविड-19 से बचाव के लिए किया लोगों को जागरूक

बागपत। विपुल जैन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत संभागीय निरीक्षक प्राविधिक ने प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विनय कुमार सिंह ने राहुल पर्यावरण समिति, शगुन पर्यावरण समिति, रामपाल पर्यावरण समिति, एल्विस पर्यावरण समिति, वैष्णवी पर्यावरण समिति एवं कृष्णा पर्यावरण समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले 195 वाहनों की जांच की, जिनमें दो वाहनों को मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने की श्रेणी में पाया गया। इसके अलावा माह में 55 सौ वाहनों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूकत किये जाने के लिए उन्हें पप्पलेटस का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की भी जानकारी दी गई। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाये और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top