पूर्व मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर जताया दुख
मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नम्बर-21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभुदयाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दीपक यादव ने कहा कि प्रभुदयाल एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे। वह शिक्षा और समाज सेवा को लेकर सदैव लोगों को प्रेरित करते रहते थे। वह सरकारी नौकरी में थे, इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गये थे। उनकी पुत्री मायावती व उनके सभी भाई-बहनों ने दिल्ली में रहकर ही अपनी पढ़ाई-लिखाई की। उनका निधन वास्तव में समाज के लिए एक अपूर्णिय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंत में उन्होंने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

If you have any doubts, please let me know