लायंस क्लब टटीरी के सेवा कार्यों की प्रशंसा की | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321- सी-1 की एक बैठक कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित की गई। 
बैठक में रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता एवं जोन चेयरमैन मनीष गुप्ता की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर सचिव अलका गुप्ता ने क्लब के सेवा कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी सेवा कार्यों में रीजन का सर्वोत्तम क्लब है। वह इसके लिए क्लब के प्रत्येक सदस्य को बधाई देते है। जोन चेयरमैन मनीष जैन ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह ऐसे क्लब के पदाधिकारी नियुक्त हुए है, जहाँ सेवा कार्य ही उद्देश्य है। इस दौरान डॉ जेएस शर्मा ने सभी को मास्क का वितरण किया। 

अध्यक्षता डॉ कमला अग्रवाल व संचलसन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजपाल शर्मा, डॉ सुरेशचंद कौशिक, प्रथम उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,रीजन सचिव प्रवीण गुप्ता ,उपाध्यक्ष दीपक गोयल, पूर्व रीजन चेयरमैन गुनेंद्र गुप्ता, संजय गर्ग ,कमलेश कौशिक, राकेश बंसल, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज मित्तल ,आशुतोष मित्तल, अतुल जिंदल ,सचिन सिंघल, विभोर जिंदल ,अशोक कुमार, सीमा देवी, डॉ दीपक शर्मा, अश्वनी मानव, डॉ रामलाल, अजय मित्तल, वीरेंद्र त्यागी ,नरेश गुप्ता, प्रमोद जैन, श्वेता गुप्ता आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top