सीमा ढाका ने बढ़ाया बागपत का मान : गजेंद्र सिंह | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।
गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि सीमा ढाका मूल रूप से बागपत के किरठल गांव की रहने वाली है। उन्होंने दिल्ली में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर बागपत का मान बढ़ाया है। बताया कि उन्होंने 76 लापता बच्चों को ढाई माह में ढूंढ निकाला। इस कारण उन्हें प्रमोशन दिया गया। जिन 76 बच्चों को उन्होंने ढूंढा है, उनमें 56 की उम्र 14 साल से भी कम है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एनएन श्रीवास्तव ने सीमा ढाका को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। इन्सेंटिव स्कीम के तहत सीमा प्रमोशन पाने वाली दिल्ली पुलिस की पहली कर्मचारी बन चुकी हैं। बताया कि सीमा ढाका के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य इस साल अक्टूबर में पश्चिम बंगाल से एक नाबालिग को छुड़ाना था। पुलिस दल ने नावों के जरिए खोजबीन की। बाढ़ के दौरान दो नदियों को पार करना पड़ा। उन्होंने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के बच्चों को बचाया है। कहा कि सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top