बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापार एसोसिएशन की सोमवार को बड़ौत स्थित कार्यालय पर एक बैठक हुई। इसमें दीपावली के दिन बड़ौत सीओ द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सभी व्यापारी लामबंद हो गए और उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बड़ौत सीओ द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बागपत जाकर एसपी से मिलेगा और सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा। साथ ही व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की मांग करेगा। यदि एसपी बागपत द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आने वाले सोमवार को व्यापारियो का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर पुलिस महानिदेशक, अपर प्रमुख सचिव गृह व मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें घटना को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से बाबूराम,मनोज जैन, डॉक्टर इरफान मलिक, अलाउद्दीन अब्बासी, हाजी बिलाल अल्वी, चमनलाल, सौरभ जैन, अतुल जैन, डिंपल, निशांत जिंदल, संदीप जैन, लखपत, अभिषेक जैन, सलमान कुरेशी, अनुज जैन, शुभम जैन, विशाल जैन, अखिलेश जैन, हर्षित जैन, काके पंजाबी, सुभाष गुप्ता, आलोक गुप्ता, नवीन जैन, मनोज जैन, अजय जैन, हाजी जमीरउद्दीन अब्बासी आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know