भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं : मोहित चौधरी | NMPK Media @Baghpat

0
आगामी एक दिसम्बर को होगा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
शिक्षकों व युवाओं की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान

बागपत। विपुल जैन
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने जगह-जगह जनसम्पर्क किया और विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।
आगामी एक दिसम्बर को विधान परिषद चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर मोहित चौधरी ने क्षेत्र के स्कूल-काॅलेजों में जाकर स्नातक युवाओं व शिक्षकों से सम्पर्क किया और भाजपा के स्नातक सीट से प्रत्याशी दिनेश गोयल व शिक्षक सीट से प्रत्याशी श्रीचन्द शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि अभी तक जो भी स्नातक व शिक्षक एमएलसी जीता है, उन्होंने कभी भी युवाओं व शिक्षकों के हित की नहीं सोची। उन्हें सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया है। लेकिन यदि दिनेश गोयल व श्रीचन्द शर्मा विजयी हुए तो शिक्षकों व युवाओं के समक्ष किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी और उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top