सपा करेगी उत्तर प्रदेश में अपना झंडा बुलन्द: रिफाकत | NMPK Media @Baghpat

0
सपा पार्टी कार्यालय पर हुआ बैठक का आयोजन
पार्टी की उपलब्धि व कार्यों से कराया गया अवगत

बागपत। विपुल जैन
सपा पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें वर्श 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह उब चुकी है। ना तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पा रहा है और ना ही अपराधों पर। हर रोज हत्या, चोरी, लूट व बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। लोग डर व दहशत के साये में जी रहे हैं। जगह-जगह जनसमस्याएं मुंह बाये खड़ी है, जिन पर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कहा कि भाजपा की सरकार अल्प समय की मेहमान है और उसके बाद उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी से सपा के कार्यों, नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने आगामी एक दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा शिक्षक प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार व स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक एडवोकेट को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर हाजी अफजाल, अकबर अली, जमील, अलीशेर, हुक्म सिंह, धर्मवीर, सराजु, आश मोहम्मद, अंजुम, रणधीर आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top