फतेहपुर पुट्ठी गाँव में किसानों ने लगाया जाम | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भारत बंद के समर्थन में किसानों ने फतेहपुर पुट्ठी गांव में जाम लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
रालोद नेता डॉ अजय तोमर के गाँव फतेहपुर पुट्ठी में किसान सुबह 9 बजे ही सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने यहां पर बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को इधर से उधर आने जाने नहीं दिया। इसको लेकर उनकी कई बार वाहन स्वामियों के साथ तीखी नोकझोंक तक हुई। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द से जल्द कृषि कानून को वापस नहीं लेती तो किसान इसी तरह सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top