बागपत। विपुल जैन
सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सिंधु बॉर्डर पर पहुँचे और उन्होंने यहाँ पर चल रहे किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया।
केवल इतना ही नहीं उन्होंने किसानों को फल एवं दूध का भी वितरण किया। इस मौके पर बिल्लू प्रधान ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार किसान विरोधी है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों तीन कृषि कानून बनाए हैं। उनकी मंशा भविष्य में किसानों की फसल को औने-पौने दाम में खरीदकर बाजारवादी शक्तियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। इन नए कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि भविष्य में किसान की आमदनी दोगुनी करने का जो नारा भाजपा द्वारा दिया गया था, वह सिर्फ एक जुमला ही बनकर रह गया है। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी ने भी केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की और किसान आंदोलन को जायज बताया। सिंधु बॉर्डर पर बॉर्डर पर पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ललित जैन, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव, नीटू सभासद, प्रमोद विश्वकर्मा, बाबू राम सैनी ,सुशील नैन, रविंद्र नैन, राधे गुर्जर, राकेश गुर्जर, अमित पंवार, सुनील यादव,नूर मोहम्मद, ताहिर, भूरा चौधरी, कर्मवीर प्रधान, रॉकी देवधर आदि थे।

If you have any doubts, please let me know