रेन बसेरे में दिया जाएगा असहाय लोगों को आश्रय : महेश शर्मा | NMPK Media @Baghpat

0
नगर पालिका बागपत में बनाया गया रेन बसेरा
बिजली, पानी, टॉयलेट समेत हर चीज की है सुविधा

बागपत। विपुल जैन
नगर पालिका बागपत के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि बढ़ती ठंड में समाज के किसी भी गरीब व असहाय लोगों को ठंड में ठिठुरने नहीं दिया जाएगा और उन्हें रेन बसेरे में आश्रय दिया जाएगा। 
नगर पालिका प्रांगण बागपत में समाज के गरीब, निर्बल असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए रेन बसेरा बना दिया गया है। इनमें से कोई भी व्यक्ति यहां आकर आश्रय ले सकता है। बताया कि रेन बसेरे में बिजली और पानी की चौबीसी घंटे व्यवस्था है और लाइट जाने के बाद जनरेटर के जरिए भी उन्हें बिजली व पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा नहाने, धोने व टॉयलेट का रेन बसेरे में पूरी तरह प्रबंध किया गया है। बताया कि महिला और पुरुष दोनों के रेन बसेरे अलग-अलग बनाये गए है और दोनों के ही नहाने, धोने व टॉयलेट का अलग-अलग प्रबंध है। इसके अलावा बताया कि नगर में दस से बारह जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। यह अलाव सार्वजनिक स्थानों तथा गरीब व दलित बस्तियों में जलवाये जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top