वक्त के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी: राजा | NMPK Media @Baghpat

0
तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से हालात होते जा रहे विस्फोटक
महंगाई और बेरोजगारी भी है जनसंख्या वृद्धि के लिये जिम्मेदार

बागपत। विपुल जैन
युवा भाजपा नेता राजा जैन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये जाने का समर्थन किया। कहा कि वक्त के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना बेहद जरूरी है। यदि जल्द ही यह कानून नहीं बना तो आने वाले समय में इसके भयानक परिणाम हम सबको ही भुगतने पड़ेंगे।
राजा जैन ने कहा कि आज देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, इस पर अंकुश लगाना नितांत आवष्यक है। यदि इस पर अंकुश न लगा तो आने वाले समय में हालात ओर भी विस्फोटक हो जाएंगे, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को ही भुगतने पड़ेंगे। जनसंख्या के बढ़ने से आज सारा सिस्टम गड़बड़ाता जा रहा है। देश में बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई सब इसकी जननी है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस कानून को बनाने के लिए हरी झंडी दे। उन्होंने सभी से इस कानून के समर्थन में खड़े होने की बात कही। साथ ही अन्य लोगों को भी जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रति जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top