एन्क्लेव में नगर के लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एन्क्लेव के विकसित होने से नगर के लोगों में खुशी की लहर
बागपत। विपुल जैन
नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के सामने भगवान परशुराम एन्क्लेव का जल्द ही विकास होगा और यहां पर लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसको लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
प्रमुख समाज सेवी एवं एन्क्लेव के मालिक प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि कुछ परिस्थितियो के चलते एन्क्लेव का विकास पिछले तीन साल से रुका पड़ा था, लेकिन अब जल्द ही एनक्लेव को विकसित किया जाएगा और यहाँ का चहुमुखी विकास कराया जाएगा। यहां पर लोगों को चौड़ी सड़कें, पानी की टंकी, सुरक्षा की दृष्टि से मेन गेट, चोकीदार, सीवर लाइन, बच्चो के खलने कूदने के लिए आकर्षक पार्क आदि समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। बताया कि यह एन्क्लेव आने वाले समय में बागपत की सबसे बेहतरीन कालोनियों में शुमार होगा और लोग यहां रहकर अपने को आनंदित महसूस करेंगे। खुला वातावरण, साफ- स्वच्छ हवा हर किसी को यहां आने के लिए आकर्षित करेगी। बताया कि एन्क्लेव की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है और जल्द ही यह एन्क्लेव एक बहुत भव्य तरीके के साथ जनता के सामने होगा। जैसे ही एन्क्लेव के विकसित होने का नगर के लोगों को पता चला तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इसको लेकर प्रधान योगेश शर्मा को बधाई दी है।

If you have any doubts, please let me know