सिंधु बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने को दिया समर्थन
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की उठाई मांग
बागपत। विपुल जैन
नगर के प्रमुख समाज सेवी एवं शांति समिति बागपत के सदस्य हाजी यासीन ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंधु बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
हाजी यासीन ने कहा कि केन्द्र सरकार जो तीन कृषि कानून लायी है, वह पूरी तरह किसान विरोधी है। केन्द्र सरकार अपनी मनमानी चलाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इन तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि किसान अन्नदाता है और किसानों ने सदैव देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी और लाॅकडाउन के कठिन दौर में भी किसानों द्वारा उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग किया है। नया कृषि कानून किसी भी दशा में किसानों के हित में नहीं है। यह सीधे-सीधे किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कहा कि किसान को कभी पराली जलाने के नाम पर तंग किया जाता है तो कभी किसी अन्य प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है, जो सहन योग्य नहीं है।

If you have any doubts, please let me know