ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया बागपत एसपी का सम्मान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
ब्राह्मण समाज बागपत के लोगों ने बागपत के एसपी के अच्छे कार्यों को देखते हुए उनके कार्यालय में पहुंचकर उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। 
प्रमुख समाज सेवी एवं अग्रवाल मंडी टटीरी व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर पंडित ने बताया कि ब्राह्मण समाज बागपत के अध्यक्ष प्रधान योगेश शर्मा के असामाजिक तत्वों ने उनके बैंक एकाउंट से 50 हजार रुपये चुरा लिए थे, जो एसपी बागपत एवं एएसपी बागपत द्वारा बड़ी मेहनत एवं सफल प्रयासों से बरामद कर लिए गए। इसको लेकर उन्होंने दोनों अधिकारियों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके कार्यालय में पहुंचकर उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेश प्रधान, पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव, संजीव शर्मा, अग्रवाल मंडी व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर पंडित, मास्टर वेद प्रकाश शर्मा एवं एडवोकेट नगेश शर्मा समेत काफी लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top