बागपत। विपुल जैन
नेहरू युवा केन्द्र बागपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से गांव बिहारीपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पैरा ओलंपिक विजेता संजय चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया। कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य को कर सकता है यदि किसी एक निश्चित मार्ग पर चला जाये। इसलिए व्यक्ति को संकल्प लेकर ही अपने कार्य को पूरा करना चाहिए, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है। उन्होंने समाज के उन लोगों का भी सहयोग करने की बात कही, जो लोग किसी घटना में या फिर प्राकृतिक आपदा के कारण दिव्यांग हुए है। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र बागपत के जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महक सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार धनकड, नेहरू युवा केंद्र बागपत कर्मी अजय , गुलफाम मलिक आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know