भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी की जीत पर मनाया जश्न | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
विधान परिषद चुनाव में भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और एक-दूसरे को मिठाईयां बांटकर इस खुशी का इजहार किया। 
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। गुरुवार को विधान परिषद चुनाव को लेकर मतगणना हुई। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को शिक्षा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत का समाचार मिला तो वह खुशी से उछल पड़े। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुदेश चौहान के कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई बांटी और जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि अब शिक्षकों के सामने किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी और उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। उन्होंने श्रीचंद शर्मा को भारी मतों से जिताने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, संजय शर्मा, कुलदीप चौहान, सतीश चौहान एडवोकेट, पूर्व सभासद भारती चौहान, सोनू चौधरी, आशी मलिक आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top