विधान परिषद चुनाव भाजपा प्रत्याशियों की होगी ऐतिहासिक जीत : कुलदीप | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के बागपत जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक मतों से जीत होगी और विपक्षी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। 
उन्होंने बताया कि मंगलवार को विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक सीट के लिए मत डाले गए। इसमें भाजपा ने दिनेश गोयल को स्नातक सीट से एवं श्रीचंद शर्मा को शिक्षक सीट से प्रत्याशी बनाया था। बताया कि काफी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनका रुझान भाजपा प्रत्याशियों की और देखा गया। कहा कि जिस तरह मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व कार्यों पर विश्वास करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है, ऐसी स्थिति में भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक मतों से जीत होगी और विपक्षी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यों व उपलब्धियों से आज समाज का हर वर्ग परिचित है। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है। कहा कि स्नातक व शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशियों की जीत होने के बाद शिक्षकों व युवाओं के समक्ष किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी और उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top