बागपत। विपुल जैन
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोर एडरा इंडिया के सौजन्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें आशा संगिनियों को नियमित टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया।
कोर एडरा की बीएमसी मंजू शर्मा व शमशाद अहमद ने आशा संगिनियो को पोलियो अपडेडन 1ए, एफपी सर्विलेंस, सोशल मोबिलाइजेशन गतिविधियां जैसे आपसी बातचीत व समूह बैठक करना, सुपरवाइजर में होने वाले गुण व आशाओं के रजिस्टर को कैसे गुणवत्ता युक्त बनाया जाए आदि की जानकारी दी गई। कोर एडरा के डीएमसी फसीउर्रहमान ने सभी को प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही प्रशिक्षण के सफल संचालन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

If you have any doubts, please let me know