बागपत। विपुल जैन
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
गरिमा अग्रवाल बड़ी लगन ,मेहनत के साथ मुम्बई फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने बलबूते पर परचम फहरा रही हैं। आज स्टार प्लस, जीटीवी, डीडी नेशनल जैसे अनेक सामाजिक चैनलों पर उनके धारावाहिक आ रहे हैं। गरिमा अग्रवाल के इश्कबाज, इश्क सुभानअल्लाह ,जात ना पूछो प्रेम की, लाल रेखा जैसे अनेक सीरियल विभिन्न चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं। वह श्री देवी बंगला, रिष्कनामा, हसीना, चेस, बधाई हो बेटी हुयी हैं, सुल्तान मिर्जी, सॉरी पापा, बेबसीरीज - चाचा विधायक है हमारे ,बोम्बर्स , एसओटी, हैप्पिली एवर आफ्टर, बककी, द हैकर, कोल्ड ब्लड ,लव यू ज़िन्दगी, जाटलैंड ,शुक्ला दा ट्ररेर रेपची में काम कर चुकी हैं। अभी तक उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। मॉडलिंग की दुनिया में भी वह काफी सक्रिय रही हैं। गरिमा जी वोन ब्राइट फेस यूपी-2015 व मिस करवाचौथ यूपी-2016 से भी नवाजी गई हैं। उन्हें डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2016, नारी शाक्ति सम्मान अवार्ड-2017 व इंडियन स्टार अवार्ड-2019 जैसे कई सर्वोत्तम अवार्डों से सम्मानित किया गया हैं। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर, ऑर्गनाइजर तथा डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि अग्र समाज की हस्ती बॉलीबुड अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को आगामी होने वाले ऑनलाइन महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की और से अग्रसेन फिल्म फेस्टिवल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

If you have any doubts, please let me know