वैवाहिक समारोह में नवदम्पति को किया पौधा भेंट | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण द्वारा चलाए जा रहे एक जीवन-एक वृक्ष अभियान के तहत परिणय सूत्र बन्धन में बंधे नव दम्पति को संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पौधा भेंट किया और उन्हें प्रतिवर्ष शादी की वर्षगाँठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया। 
उन्होंने नव दंपति नेहा सुपुत्री डॉक्टर जितेंद्र बालियान एवं परवान तोमर को पौधा भेंट किया। इस मौके पर दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि प्रदूषण भारतवर्ष की ही नहीं अपितु अन्तराष्ट्रीय स्तर की बेहद गंभीर समस्या है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधें का रोपण करे तो पर्यावरण को शुद्ध करने में हमारे जीवन का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। इसलिए सभी को पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करना चाहिए।
 इस अवसर पर पंकज तोमर, देव चौहान, विशाल, अनिता, पूनम तोमर, कुसुम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top