बागपत। विपुल जैन
मुकारी गांव में चौधरी हरलाल मेमौरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई केंद्र पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए वासुदेव कौशिक ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति कश्यप, दूसरा स्थान दिव्या व तीसरा स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। डॉ वासुदेव कौशिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय पर होती रहनी चाहिए, जिससे प्रतिभाएं निकल कर सामने आती रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने बताया कि सिलाई सीखते-सीखते बीच-बीच में ऐसी प्रतियोगिता होने से बालिकाओं का मनोबल बढ़ता है और उनमें ज्यादा से ज्यादा सीखने की इच्छा प्रबल होती है। अध्यक्षता मास्टर कृष्णपाल शर्मा व संचालन नेहा शर्मा ने किया। इस अवसर नेहा त्यागी, स्वाति त्यागी, तरुण, तनु, नीरा शर्मा, मीनू शर्मा, सिनेश, लोकेश, सुषमा, वर्षा, अंशिका, छाया, पारुल, नीरज, अंजलि, लक्ष्मी, संगीता शर्मा, खुशी, दिव्या, शिवानी व रजनी आदि उपस्थित रहें ।

If you have any doubts, please let me know