गोष्ठी से किया एड्स के प्रति जागरूक | NMPK Media @Baghpat

0
साकरौद गांव में विश्व एड्स दिवस पर हुई गोष्ठी
सावधानी ही है एड्स से बचाव का उपाय

बागपत। विपुल जैन
नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सौजन्य से साकरौद गांव में विश्व एड्स दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र से डाॅ सरिता जोशी व अंकिता नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस मौके पर नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। इसका सबसे बड़ा कारण असुरक्षित यौन सम्बंध है। इसकी सावधानी ही इसका बचाव है। सभी को अपने जीवन साथी के प्रति बफादार रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 में महिलाओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की। साथ ही समाज में गरीब, दलित, लैंगिक, पितृसतात्मक, समाज में यौन हिंसा आदि बिन्दुओं पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर समन्वयक रूचिका, प्रिया, शिखा, खुशी, रिया, संतोष, राजवीरी, शीला, विमला आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top