बागपत। विपुल जैन
नेहरु युवा केंद्र बागपत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जैन एकेडमी में हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एड्स एवं इससे रोकथाम हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में अवगत कराया। एड्स काउंसलर डॉ संजय शर्मा ने युवाओं को बीमारी के लक्षण, फ़ैलने के प्रकार एवं इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में सरकारी प्रयासों एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनो के सक्रिय सहयोग से एड्स के बारे में जन सामान्य को जागरूक करने में सफलता हासिल हुई है, परन्तु अभी भी कुछ लोग इस पर खुलकर बात करने में शर्म महसूस करते हैं। उन्होंने एड्स के रोगियों से होने वाले भेदभाव पूर्ण व्यवहार को भी इस बीमारी के फैलने की मुख्य वजहों में से एक बताया, जिसके कारण रोगी अपनी बीमारी को छुपाता है और इस वजह से इस बीमारी के और फैलने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से कहा कि इस बीमारी से बचाव हेतु पर्याप्त सतर्कता बरते एवं अपने संपर्क के लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम का आयोजन नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी के निर्देशन एवं एनवाईवी सोनू धनकड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस आयोजन में जैन एकेडमी की प्रधानाचार्य किरण माटटो, पूरण शर्मा, कविता यादव, नीरज रंगा, रचना धामा, मुकेश शास्त्री, मुकेश यादव आदि थे।

If you have any doubts, please let me know