किसानों की मांगे नहीं मानी तो बिजली-पानी होगा बंद : दीपक | NMPK Media @Baghpat

0
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से मिले जिला पंचायत सदस्य
हाईवे को जाम व ट्रेन व बस को रोकने की दी चेतावनी

बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नम्बर-21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की और उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
कहा कि यदि तीन तारीख को किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो दिल्ली का बिजली व पानी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। बताया कि दिल्ली में बिजली की अस्सी प्रतिशत सप्लाई मंडौला से होती है और पानी की सप्लाई मुरादनगर से होती है। कहा कि यदि भाजपा सरकार कृषि बिल अडाणी व अम्बानी को फायदा पहुंचाने के लिए ला रही है तो अडाणी व अम्बानी को इस देश से भगा दिया जाएगा। ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। कहा कि हम अन्नदाता है और अन्नदाताओं के साथ अन्याय किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अन्नदाता किसानों के लिए वह हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार है। यदि तीन तारीख को किसानों की मांग को नजरअंदाज किया गया तो पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान दिल्ली के लिए कूच करेगा और हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। बस व ट्रेन रोक दी जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top