श्याम सुंदर अग्रवाल का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति : अभिमन्यु | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रमुख समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता ने श्याम सुंदर अग्रवाल मोदीनगर वालो के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि वह 58 वर्ष के थे। श्याम सुंदर जी ने बाबूजी बनारसी दास गुप्ता के साथ मिलकर अग्रवाल एवं वैश्य समाज के उत्थान एवं समाज को संगठित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। वह अनेकों समाज कल्याण के कार्य में संलग्न थे। उनका अचानक यूं चले जाना ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उनका निधन हमारे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने ईश्वर से ऐसी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं उनके स्वजनों को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top