जाने माने अभिनेता प्रताप धामा ने किया है इस फिल्म का निर्देशन
विकास बालियान और संतोष जांगड़ा निभायेंगें माता-पिता का रोल
बागपत। विपुल जैन
बहुप्रतिक्षित हरियाणवी फिल्म लफड़ा 8 दिसम्बर यानि आज रिलीज होगी, जिसमें बागपत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अनेकों मशहूर अभिनेताओं व अभिनेत्रियों ने अभिनय किया है। हरियाणा के जाने माने अभिनेता प्रताप धामा और विवेक शर्मा द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया है।
यह फिल्म प्यार-मौहब्बत और इंसानियत को दर्शाती कहानी पर आधारित है। लफड़ा फिल्म विभिन्न धर्मो को मानने वाले लोगों को आपस में एकता व भाईचारे के साथ मिलकर रहने का संदेश देती है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में मोनू धनकड़ नजर आयेंगें जो इससे पहले भी सादगी, फक्कड़, फजीता, मुद्दा, अलझ-पलझ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शको के दिलों में अपनी अलग ही पहचान बना चुके है। इस फिल्म में हरियाणवी फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता उत्तर कुमार के साथ-साथ जानी-मानी अभिनेत्री आरजू ढ़िल्लो, प्रिया सिंधू व सपना चौधरी का अभिनय भी देखने को मिलेगा।
इस फिल्म के प्रोडयूसर अमित सहोता है और हरीश चंद्रा द्वारा इस फिल्म को एडिट किया गया है। विकास बालियान और संतोष जांगड़ा की दमदार आवाज और शानदार अभिनय एक बार फिर इस फिल्म में मोनू धनकड़ के माता-पिता के रूप में देखने को मिलेगा। एक बार फिर से इस फिल्म के गानों में सिंगर राजू मलिक की मधुर आवाज हर किसी को अपना दीवाना बना देगी। इस फिल्म में सुरजीत सिरोही, राजीव सिरोही, राजेन्द्र कश्यप व लक्की शाहबेरी जैसे जाने-माने अभिनेता भी अपने दमदार अभिनय से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करते नजर आयेंगें।

If you have any doubts, please let me know