8 दिसम्बर को भारत बंद का किया समर्थन
किसान हित में कृषि कानूनों को वापस ले सरकार
बागपत। विपुल जैन
रालोद वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार जो तीन कृषि कानून लाई है, यह किसी भी दशा में किसानों के हित में नहीं है। इससे केवल और केवल किसानों का शोषण होगा।
कहा कि यह तीनों कृषि कानून पूरी तरह किसान के लिए हानिकारक है। इससे मंडिया खत्म हो जाएंगी और सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा।किसान के पास इतना भी अधिकार नहीं बचेगा कि वह कोर्ट में जाकर अपील कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक्ट में संसोधन कर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी लिखना चाहिए। यदि कोई भी मंडी या फिर कोई भी उस फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रेट पर खरीदें तो उसके खिलाफ सजा का भी प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसान हित में इन तीनों कृषि कानून को वापस ले। उन्होंने किसानो की मांगों को लेकर 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया और समाज के सभी लोगों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग की है। इसलिए सभी को मिलकर इस लड़ाई में किसानों का साथ देना चाहिए।

If you have any doubts, please let me know