प्रशासन ने किया सपा नेताओं को नजरबंद, पुलिस से हुई नोक-झोक | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा की किसान यात्रा से जिला प्रशासन पूरी तरह घबरा गया और उन्होंने सुबह ही सपा नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
किसान यात्रा के लिए सुबह के समय सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास पर कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। उनके द्वारा किसान यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। इतने ही प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास पर आ धमके। वह जैसे ही राष्ट्र वंदना चौक की ओर बढे तो पुलिस ने उनका विरोध किया। उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की तथा तीखी नोक-झोक तक हुई और पुलिस ने उन्हें आगे नही बढ़ने दिया। 

सपा कार्यकर्ता पशु पैठ मैदान के सामने बागपत-मेरठ मार्ग पर धरना देकर बैठ गए और उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए । बिल्लू प्रधान ने कहा कि प्रशासन किसानों की आवाज को नहीं दबा सकता। वह 8 दिसंबर यानी आज हर हाल में भारत बंद में भागीदारी करेंगे। प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के अलावा सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सुबह ही नजरबंद कर लिया था।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन, सपा के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली, सपा के बड़ौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन, एडवोकेट गजेंद्र बली, रविंद्र नैन, जियाउददीन चौधरी, तहसीम, इस्लाम बेग,अंकुर जैन ,राकेश गुर्जर, हरीश गुर्जर ,सलीम त्यागी ,डॉक्टर रियासत अली, निगार खान ,टीटू प्रधान, सुरेंद्र त्यागी ,कविता गिरी ,रामवती जरीफा, नसीमा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top