किसान विरोधी है केन्द्र सरकार : अंकुर जैन | NMPK Media @Baghpat

0
सपा बड़ौत नगर अध्यक्ष को किसान यात्रा में शामिल होने से रोका
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे

बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के बड़ौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता बागपत पहुंचे और किसान यात्रा में शामिल हुए। 
किसान यात्रा के जरिये सिंधु बॉर्डर पर जाने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काफी बहसबाजी हुई। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सरकार को पूरी तरह किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को विफल करने का षड्यंत्र रच रही है, लेकिन सरकार अपने मंसूबों में किसी भी दशा में कामयाब नहीं हो पाएगी।

 वह कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे और उन्हें उनके हक व अधिकार दिलाकर ही दम लेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपने प्राणों की बाजी क्यों न लगानी पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 8 दिसंबर यानी आज भारत बंद किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारत बंद को सफल बनाने के लिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top