बागपत। विपुल जैन
नेहरु युवा केंद्र बागपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए एवं जन सामान्य को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज़ विषयवस्तु के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी में माध्यम से नेहरु युवा केंद्र बागपत से संबद्ध युवा एवं युवती मंडल के सदस्यों द्वारा अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने एवं उसकी आवश्यकता पर लोगों को जागरूक किया गया। जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि आर्थिक प्रगति एवं जीवन शैली में परिवर्तन की वजह से आज अधिकांश भारतीय परिवर्तित जीवनशैली से संबंधित बीमारियो जैसे की मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं । इस भाग दौड़ भरी जिंदगी एवं आराम पसंदी की वजह से हम शारीरिक क्रियाकलापों के प्रति लगातार उदासीन हो रहे है, जिसके फलस्वरूप लगातार जीनवशैली जनित बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने युवाओं की मदद से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है एवं इस कड़ी में प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता मुहिम को आगे बढ़ाते युवा नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में ककोर, बिहारीपुर, मीतली, बावली, दाहा, पलडी, खेडकी, पोइस, ओगटी, खासपुर आदि गांवों में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और इसमें सोनू धनकड़, आजाद तोमर, सौरभ भारद्वाज, दानिश मलिक, प्रवेश कुमार, स्वाति, नितीश भारद्वाज, गुलफाम मलिक, अजय, शिवानी, आरती, दिव्या, दीक्षित आदि युवाओं एवं ग्रामीणों का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ।

If you have any doubts, please let me know