केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाये नारे
किसानों की मांगों को लेकर भारत बंद को दिया समर्थन
बागपत। विपुल जैन
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ओमवीर ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया और केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये।
इस मौके पर ओमवीर ढाका ने कहा कि पिछले दस दिनों से अन्नदाता किसान अपने काम-धंधे छोड़कर भरी सर्दी में दिल्ली की सड़कों पर पड़ा हुआ है। उनके द्वारा शांतिपूर्वक आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन केन्द्र की गूंगी-बहरी सरकार उनकी कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि पिछले 70 वर्षो के इतिहास में इतना बड़ा किसान आंदोलन कभी नहीं हुआ। सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये तीनों कृषि कानूनों को किसानों के लिए फांसी का फंदा बताया और किसान हित में कृषि कानूनों को अविलम्ब वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सचिन पंडित, कृष्णपाल गुरूजी, अमर सिंह कश्यप, कृष्णपाल शर्मा, योगेन्द्र पाबला आदि थे।

If you have any doubts, please let me know